वीरवार को उपमुख्य सचेतक व शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने संगठन सर्जन अभियान में हिस्सा लिया। यह संगठन सर्जन अभियान इंदिरा गांधी भवन दिल्ली में आयोजित किया गया। केवल सिंह पठानिया ने बताया इसमें कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन व नेता विपक्ष राहुल गांधी का मार्गदर्शन मिला।