सुल्तानगंज अंचल प्रशासन की कार्यशैली से नाराज गनगनियां पंचायत के लोग सोमवार को सड़क पर उतरकर आक्रोश जताने लगे। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे सैकड़ों की संख्या में बाढ़ पीड़ित एनएच-80 पर गनगनियां के पास पहुंचकर जोरदार विरोध करने लगे। लोगों का आरोप था कि सुल्तानगंज सीओ आम जनता के प्रति जवाबदेह नहीं हैं और उनकी कार्यशैली मनमानीपूर्ण है। पीड़ितों ने कहा कि ल