मंडी शहर के पड्डल वार्ड में गुरूद्वारे के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने से आधा दर्जन घर खतरे की जद में आ गए हैं। यहां प्रशासन ने ऐहतिआत के तौर पर इन घरों को खाली करवा दिया है। बीती रात भी यहां भूस्खलन होने से जोर के धमाके की आवाज आई जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई और पूरा मुहल्ला ही घरों से बाहर निकल आया। प्रभावितों ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।