वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए मुजफ्फरनगर के दक्षिणी रामपुरी निवासी पांच लोगों की भूसखलन में मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान मृतकों के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात की और भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद की जाएगी।