गुरुवार रात 8:00 बजे फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष शर्मा का आत्मीय स्वागत किया गया। संतोष शर्मा को हाल ही में भाजपा जिला मंत्री का नवीन दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।