शुक्रवार आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार जनपद चमोली के ग्राम सगवाड़ा तहसील थराली में बीती रात बादल फटने एवं भूस्खलन की घटना से एक आवासीय भवन पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि तीन अन्य मकानों को आंशिक क्षति पहुँची है। घटना के बाद प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।भूस्खलन क्षेत्र में 6 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थन पर शिफ्ट किया गया