चरपोखरी में भीषण बारिश के कारण प्रखंड मुख्यालय के अंदर तक पानी घुस गया है। जिसके कारण लोगों को प्रखंड मुख्यालय में पानी भरे रास्ते से आना जाना पड़ता है। प्रखंड मुख्यालय का जल निकासी के लिए नाली नहीं होने के कारण प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में यह समस्या उत्पन्न होती है। जिसके कारण आम लोगों का कई कार्य भी बाधित होते हैं।