हरसिद्धि अरेराज मुख्य पथ पर घिवाढार चौक के समीप शनिवार की संध्या एक निजी बस व बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाईक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अरेराज वार्ड संख्या दो निवासी 37 वर्षीय बुलेट गिरी के रूप में की गई। वहीं घायल ललन गिरी का पुत्र नन्हे गिरी बताया गया। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना अध्यक्ष