बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में एक लड़की के नग्न अवस्था में भटकते हुई पाई जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल महिला पुलिस पदाधिकारी पीड़िता को बरामद कर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में एएसपी बाढ़-2 राकेश कुमार ने बुधवार की शाम लगभग 7 बजे बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध बाढ़ थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।