गुना में बंजारा समाज के युवक के साथ अमानवीयता का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक के रिश्तेदारों ने 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे पेशाब पिलाकर जूतों की माला पहनाई गई। सिर मुंडवाकर मुंह पर कालिख पोती गई और उसके बाद घाघरा पहनाकर पूरे गांव में बेइज्जत किया गया। आरोपियों ने युवक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही है।