समाजवादी पार्टी ने सोमवार को दोपहर 2 बजे अपने सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय सभागार में सामाजिक न्याय के पुरोधा बिन्देश्वरी प्रसाद (बी.पी. मंडल) की जयंती मनाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव बीरबल राम ने किया।