हिमाचल में आपदा के कहर के बाद से अभी भी कई सड़कें बंद पड़ी है। जिनको खोलने के लिए सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। दो तीन दिन से मौसम साथ दे रहे है। जिसके चलते कई सड़कों को खोल दिया गया है। सेब बागवानों को परेशानी न हो इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। नदियों के रास्ते सेब को निकालकर मंडियों तक पहुंचाने पर विचार किया जा रहा है।