जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं पर आई बाढ़ और भूस्खलन ने कई घरों को मातम में डुबो दिया। ग़ाज़ियाबाद की रहने वाली चांदनी और उनकी बड़ी बहन नीरा की इस प्राकृतिक आपदा में मौत हो गई। दोनों बहनें अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गई थीं। हादसे में जहां दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल है।