लखीमपुर खीरी जिले में राजनीतिक गर्मी से जिले का माहौल तपने लगा है। बिहार में कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर हुई अभद्र टिप्पणी के बाद लखीमपुर खीरी में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोला। कार्यालय में तोड़फोड़ हुई और टमाटर फेंके गए। अब कांग्रेस खुलकर पुलिस प्रशासन पर हमलावर है।