न्यूटन में पेंच नदी का तट बुधवार को महिलाओं से भर गया। बडी संख्या में महिलाएं नदी में विसर्जन के लिए पहंुची। नदी तट पर जगह जगह आरती की धुन गूंजती रही। नगर परिषद न्यूटन की अध्यक्ष ने यहां मोर्चा संभाला। सुरक्षित विसर्जन के लिए नगर परिषद ने पूरे इंतजाम किए थे। न्यूटन के पेंच नदी के अटल घाट पर बुधवार तीन बजे तक महिलाएं पहंुचती रही।