नारनौल शहर में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आगामी जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति सरकारी कर्मचारी था।