फुटेर चक्र 2 में करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बलवीर पुत्र रामसेवक लोधी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। आनन–फानन में मृतक के परिजनों के द्वारा बलवीर को बल्देवगढ़ CHC लाया गया।लेकिन डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया।पुलिस और डॉक्टरों की निगरानी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।