गिरिडीह स्टेडियम में होमगार्ड दौड़ के दौरान 30 वर्षीय महिला कंचन देवी गुरुवार को 11 बजे गिरिडीह स्टेडियम में गिरकर घायल हो गई। इस दौरान इनका एक पैर टूट गया। आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज चल रहा था। बताया गया कि कंचन देवी पति राज कुमार राम ग्राम चादगर पोस्ट खोरीमहुआ थाना धनवार निवासी थी। होमगार्ड भर्ती को लेकर आज इनका दौड़ था।