Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 8, 2025
एग्रिको में रविवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने महिला मजदूरों को 3:00 लेबर कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर 100 से अधिक महिलाओं को लेबर कार्ड दिए गए। कार्यक्रम में मौजूद मजदूरों ने विधायक का सम्मान भी किया। पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए, लेकिन कई बार यह निचले तबके तक नहीं पहुंच पाता।