शनिवार सुबह तालाब में नहाते समय 55 वर्षीय कारी नामक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था और कुछ दिनों पहले ही गांव लौटा था। सुबह करीब 11 बजे तालाब में नहाते समय अचानक डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव से परिजनों में कोहराम मच गया।