सांगोद. नगर की विभिन्न बस्तियों में रविवार सुबह करीब 10बजे ऊर्जा मंत्री अचानक औचक निरीक्षण करने निकल गए। इस दौरान कईं जगहों पर गंदगी के ढेर देखकर मौजूद नगर पालिका अधिकारियों पर भड़क उठे। मंत्री हीरालाल नागर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दोबारा कचरे के ढेर दिखे तो अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएंगी।