स्टार नवयुवक मंडल छिंदवाड़ा ने वर्ष 2025 के गणेश उत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी गणमान्य नागरिकों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका निगम, विद्युत विभाग, मीडिया और सोशल मीडिया साथियों का धन्यवाद व्यक्त किया। आज बुधवार दोपहर 12 बजे मंडल ने कहा कि सभी के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।