भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार 4 बजे जीएसटी की दरों में कमी का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिला अध्यक्ष गुरुजिन्दर सिंह और युवा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के हरजिन्दर नगर स्थित कार्यालय पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई।