जशपुर जिले के बगीचा नगर पंचायत में जनभागीदारी से चलाया जा रहा है विशेष स्वच्छता अभियान। शुक्रवार सुबह 8 बजे से जनप्रतिनिधियों, नागरिकों के साथ अधिकारी कंधे से कंधा मिला कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। इसके साथ ही ज़िला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन 2025 के साथ जोड़ते हुए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है।