भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आई महिला से अश्लील हरकत की गई। आरोप है कि मेडिसिन विभाग में पीजी कर रहे सेकंड ईयर के डॉक्टर ने उससे अश्लील बातें की। महिला की शिकायत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने फौरन विशाखा कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी। आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड भी कर दिया गया है|