उदयपुर जिले के सेवाश्रम चौराहे पर शिव विधानसभा क्षेत्र से युवा विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम 5 बजे स्वागत किया। श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाटी का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा के नेतृत्व में हजारों युवाओं की उपस्थिति में भाटी का ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया गया।