पन्ना नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक बेनी सागर तालाब को जलकुंभी मुक्त करने के लिए आज 15 जून 2025, सुबह 10 बजे से नगर पालिका द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीणा विष्णु पांडेय एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि कपूर गढ़पाले के निर्देशन में शुरू हुआ।