रजौली प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को 3बजे राजद महिला विंग्स ने पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर महिलाओं में आक्रोश देखा गया। इसी विरोध में राजद महिला विंग्स ने प्रखंड कार्यालय से रैली निकाली और रजौली बायपास चौक पर पहुंचकर पुतला दहन किया