बागेश्वर में स्वर्गीय चंद्र सिंह शाही महाविद्यालय असों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्र सिंह शाही की जीवनी पर लिखी पुस्तक "बागेश्वर क्षेत्र में गांधी" का विमोचन किया गया है।जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा चन्द्र सिंह शाही का जीवन समाज सेवा और परोपकार के लिए समर्पित रहा।