केरेगांव वन परिक्षेत्र के रेंजर ओंकार सिन्हा ने आज बताया कि दो हाथी अभी इस वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। जो धान फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे है। जिसको लेकर क्षेत्र के पीपरछेड़ी, डोकल, कुकरेल, कांटा कुररीडीह, सिरौद खुर्द और बासी खाई गांव में मुनादी करा कर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। साथ ही ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने के लिए कहा गया है।