हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ के गाल्होबार उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा 8 के 108 विद्यार्थियों के बीच मुखिया मंजू देवी की मौजूदगी में साइकिल वितरित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार साइकिल वितरण के दौरान मुखिया मंजू देवी ने कहा कि झारखंड सरकार ने गरीब बच्चों की पढाई के लिए सारी सामग्री उपलब्ध करा रहा है। इस बीच साइकिल का वितरण किया जा रहा है।