जिला न्यायालय में मंगलवार को एक व्यक्ति को सजा सुनाई गई है। दोषी व्यक्ति का नाम शेर सिंह पुत्र चोब सिंह है। वह अलीगढ़ जिले के राजामऊ का रहने वाला है। कोर्ट में व्यक्ति को लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना के मामले में दोषी माना है। दोषी मानते हुए उसे पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया है।