भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के आह्वान पर आज पूरे राज्य भर में अंचल और प्रखंड कार्यालयों के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हजारीबाग के सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने