पुलिस ने एक जने को पर्ची सट्टा लिखते गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार ए एस आई देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार शाम 6 बजे राजकीय विद्यालय के पास से हरप्रीत सिंह निवासी वार्ड एक को सट्टा पर्ची लिखते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सट्टे की पर्चियां व 300 रुपए नगदी बरामद कर जुआ अधिनियम में मामला दर्ज किया है।