आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में फ्रेंड प्वाइंट कैफे के नाम से चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ हुआ है। यह हुक्का बार पिछले 6 महीने से पुलिस चौकी के नजदीक चल रहा था। शनिवार की देर रात की घटना है। हुक्का बार में दो युवक हुक्का पी रहे थे। पास की टेबल पर तीन अन्य युवक चाय पी रहे थे। धुआं उठने को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया ।