गैर इरादतन हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को मुखबिर की सटीक सूचना पर धाता मोड़ नहर पुलिया के पास से दबोचा गया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मामला थाना महेवाघाट क्षेत्र के ग्राम बड़ी अढौली का है। बीते 01 सितम्बर 2025 को पुलिस को तहरीर दी गई थी।