उन्हेल रोड पर ग्राम रामगढ़ में पेट्रोल पंप के समीप सोमवार दोपहर 3:00 के लगभग एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हड़बड़ी में दूसरी मोटर साइकिल को भी टक्कर मार दी। इससे एक महिला घायल हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।