महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु तहसील सदर, जनपद बदायूँ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजा राम इण्टर कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा सलोनी पुत्री ज्वाला प्रसाद निवासी नाहरखाँ सराय लालपुल बदायूँ, को एक दिवसीय सांकेतिक जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। एक दिवसीय सांकेतिक जिलाधिकारी बनी छात्रा सलोनी ने जनसमस्याएं सुनी।