रक्सा थाना क्षेत्र पाली निवासी 65 वर्षीय रामसहाय दांगी का शव उनके घर में मिला। रामसहाय रक्सा थाने में हिस्ट्रीशीटर थे। विवादों के कारण वह अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के दतिया के चिरौली गांव में रहते थे। रामसहाय अपने छोटे बेटे ऋषभ के साथ ढाई साल बाद अपने गांव में बने मकान की सफाई के लिए आए थे। ऋषभ ने मंगलवार को बताया कि वह अपने पिता को घर पर छोड़कर चले गए।