खंडवा की NVDA कॉलोनी में महादेव सेना ने गणेश जी की मूर्ति भगवान जगन्नाथ के रूप में स्थापित की है। साथ ही बलभद्र व सुभद्रा की प्रतिमाएं भी विराजीं। यहां 51 हजार गणेश अथर्वशीर्ष पाठ का संकल्प लिया गया है, जिसे उज्जैन से आए शास्त्री व बटुक कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का तांता लगा है। यह जानकारी सोमवार को शाम 7 बजे मिली है।