कोंडागांव ब्लॉक के ग्राम जोबा स्थित लैंप्स में आज गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे एक मजदूर जहरीले नाग सर्प के दंश का शिकार हो गया। मिली जानकारी अनुसार पीड़ित सोमनाथ कश्यप उम्र 55 वर्ष निवासी डोंगरीगुड़ा, आज जोबा लैंप्स में ट्रकों में धान लोडिंग का काम कर रहा था, उसी दौरान धान ढकने के त्रिपाल में छिपे एक जहरीले नाग सर्प ने उनके पैर डस लिया।