भानपुरा नगर परिषद के तत्वाधान में एवं गोमाबाई नेत्रालय द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति ने मिलकर नगर में निशुल्क शिविर का आयोजन किया। इसमें 400 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया। इसमें से 76 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। इनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। सुबह 10 बजे नगर परिषद अध्यक्ष विनोद शिव भानपिया, सीएमओ, डॉक्टर ने शिविर का शुभारंभ किया।