मामला थाना ताज सुरक्षा क्षेत्र के मेहताब बाग का है। दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि लाल साड़ी पहने एक अज्ञात महिला ने जवाहर पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही जल चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार स्टीमर बोट लेकर यमुना में उतरे। काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को नगला प्रेमा गांव के पास से रेस्क्यू किया गया