गुना में कैंट थाना क्षेत्र की नानाखेड़ी मंडी में 10 जून सोमवार को किसानों ने एक फसल चोर को पकड़ लिया। चोर को अर्धनग्न कर मंडी में घुमाया। उसके सर पर कागज चिपका कर लिखा, मैं चोर हूं किसानो की फसल चुराता हूं। मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। मंडी में दो लोग फसल चुराने का प्रयास कर रहे थे। एक वृद्ध चोर को किसानों ने पकड़ लिया।