कायमगंज तराई क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप जारी है। दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है अधिकतर गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है। कई गांवो की सड़कें बाढ़ के तेज बहाव में कट गई हैं। गुरुवार को गांव गंधिया निवासी समरपाल की पत्नी पुष्पा को प्रसूता प्रसव पीड़ा हुई। अस्पताल ले जाने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।