कांग्रेस नेताओं का कार्य केवल झूठ बोलना ही है। कांग्रेस ने सत्तासीन होने से पहले भी लोगों से झूठ ही कहा और आज भी झूठ ही बोल रहे थे। यह बात आज गुरुवार सुबह 10 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।