इस वर्ष नगर का दुर्गा उत्सव ऐतिहासिक और यादगार बन गया है। रेंज ऑफिस के सामने स्थित मां दुर्गा उत्सव समिति ने पहली बार नगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति की स्थापना की है, जो नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बार कुल पांच मूर्तियों की भव्य स्थापना की है। जिसमें मां दुर्गा, मां काली, मां सरस्वती, श्रीगणेश और छत्रपति शिवाजी महाराज शामिल हैं।