कासगंज शहर में गुरुवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यह तिरंगा यात्रा कासगंज शहर के मुख्य बाजारों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों सहित अन्य स्थानों में निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति गीत भी बजते हुए नजर आए।