रमकंडा प्रखंड में भाजपा ने बुधवार को दोपहर करीब 3बजे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुँची। जहाँ हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से माहौल देशभक्ति से भर दिया। नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों को