अशोकनगर के मानस भवन में गुरुवार को जिले के तीन महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की गई है। रेवा शक्ति अभियान, एकल सेवा पोर्टल एवं हृदय अभियान का शुभारंभ किया है। कलेक्टर आदित्य सिंह के प्रयास से यह शुभारंभ हुआ है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका शुभारंभ किया है। साथ ही हितग्राही भी मौजूद रहे।